Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदौलीयूपी

खोए मोबाइल मिले, चेहरों पर लौटी मुस्कान: चंदौली पुलिस ने 111 मोबाइल किए बरामद

खोए मोबाइल मिले, चेहरों पर लौटी मुस्कान: चंदौली पुलिस ने 111 मोबाइल किए बरामद

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

चंदौली।  जनपद पुलिस की स्वाट एवं सर्विलांस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए 111 गुमशुदा और खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 33 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल के निर्देशन में जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों तथा CEIR पोर्टल से मिली सूचनाओं के आधार पर स्वाट एवं सर्विलांस टीम को मोबाइल बरामदगी का कार्य सौंपा गया था। टीम ने तकनीकी संसाधनों और लगातार प्रयासों के जरिए विभिन्न स्थानों से 111 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए। बुधवार को पुलिस लाइन चंदौली के नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक सदर की उपस्थिति में बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को वितरित किए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

थानावार बरामद मोबाइल

अलीनगर – 02

सैयदराजा – 08

बबुरी – 03

मुगलसराय – 12

धीना – 11

चंदौली – 25

चकिया – 02

चकरघट्टा – 05

नौगढ़ – 02

सकलडीहा – 27

कंदवा – 02

धानापुर – 02

शहाबगंज – 03

सर्विलांस सेल – 07

कुल बरामद मोबाइल: 111इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव तथा सर्विलांस टीम प्रभारी आशीष मिश्रा के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार यादव, राणाप्रताप सिंह, रामानंद यादव, आशुतोष सिंह, आनंद सिंह, प्रेमप्रकाश यादव, आदित्य कुमार पांडेय, मंटू सिंह तथा कांस्टेबल अजीत सिंह, मनीष कुमार, संदीप कुमार और गणेश तिवारी ने इस अभियान को सफल बनाया। पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान और खोई हुई संपत्ति की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार प्रतिबद्ध है। CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइलों की तलाश और बरामदगी की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!