Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

सुरेरी थाने में प्रशिक्षु सिपाही की मौत से हड़कंप

पुलिस महकमे में शोक, मौत के कारणों की जांच जारी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। सुरेरी थाना परिसर में रविवार शाम वर्ष 2025 बैच के प्रशिक्षु कांस्टेबल अभिषेक सिंह की अचानक मौत की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल रामपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच की अभिषेक सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह मूल रूप से ग्राम महुआपार, थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर के निवासी बताए गए हैं। वर्ष 2025 में कांस्टेबल पद पर भर्ती होने के बाद वह सुरेरी थाने में व्यावहारिक प्रशिक्षण ले रहे थे बताया गया कि रविवार शाम करीब छह बजे थाना परिसर में उनकी तबीयत बिगड़ने अथवा संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई और परिजनों को भी मामले से अवगत कराया गया।

मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं प्रशिक्षु कांस्टेबल की मौत के वास्तविक कारणों का फिलहाल स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। अधिकारियों की निगरानी में मामले में आवश्यक कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!