
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम छिमिया में क्लीनिक पर पथराव, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार, मामले में थाना सुजानगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 329/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने शैलेष कुमार चौबे उर्फ वीरू चौबे (19), प्रवेश चौबे (26), अनुज दूबे (21) और मनीष चौबे (20) को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों को 21 सितंबर 2026 को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।




