उत्तर प्रदेशमऊ
कोपागंज पुलिस ने सोने की लूट के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दबोचा
कोपागंज पुलिस ने सोने की लूट के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दबोचा

न्यूज़ खबर इंडियासंवाददाता
मऊ कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के टड़ियाव के पास बीती रात एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने गत दिनों स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट कांड के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसओजी और कोपागंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर देईथान के पास मुठभेड़ के दौरान 50-50 हजार रुपये के इनामी रविकांत उर्फ रवि चौहान (21) निवासी कोइरियापार और राहुल यादव (25) निवासी नगरीपार, थाना मुहम्मदाबाद गोहना को पकड़ने में सफलता पाई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी लूट कांड की जांच में एक अहम मोड़ साबित होगी। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद किए हैं।
एसपी कोपागंज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले की गहन जांच जारी है।




