Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशसोनभद्र

सोनभद्र में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने दो मासूम बच्चों संग लगाई फांसी, गांव में मातम

सोनभद्र में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने दो मासूम बच्चों संग लगाई फांसी, गांव में मातम

न्यूज़ खबर इंडिया 

सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के विषहार गांव में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 25 वर्षीय प्रीति राजभर ने अपने दो मासूम बच्चों—4 साल के आर्यन और 6 माह के अयांश—के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। मां और दोनों बच्चों के शव अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले।

बताया जा रहा है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद हुआ था, जिसके बाद पति परिवार के साथ खेत चला गया। वापस लौटने पर घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर अंदर का खौफनाक मंजर देखकर परिवार के होश उड़ गए।

सूचना पर पहुंची करमा पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!