
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
चोलापुर/वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के धरसौना में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धरसौना निवासी रोहित राजभर सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एक्सीडेंट के बाद चालक फरार हादसे के बाद मैजिक चालक वाहन सहित मौके से भागने का प्रयास करने लगा। ग्रामीणों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
गांव में पसरा मातम जैसे ही रोहित की मौत की खबर उनके गांव धरसौना पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों में भी घटना को लेकर आक्रोश और दुख का माहौल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




