
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। आगामी त्योहारों और जनपद में आयोजित होने वाली परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिला मजिस्ट्रेट सैमुअल पॉल एन. ने जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत तत्काल प्रभाव से निषेधाज्ञा लागू कर दी है प्रशासन के अनुसार दीपावली (8 नवंबर), गोवर्धन पूजा (9 नवंबर), भैया दूज (11 नवंबर), छठ पूजा (15-16 नवंबर), कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती (24 नवंबर) को देखते हुए शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है इसके साथ ही असामाजिक एवं अवांछनीय तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भी यह आदेश जारी किया गया है जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक निषेधाज्ञा 5 जनवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी। यह आदेश जौनपुर जनपद की सीमा में निवास करने वाले तथा जिले में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों पर लागू होगा।




