आज़मगढ़यूपी

ओवरटेक के प्रयास में स्विफ्ट कार ने टेंपो में मारी टक्कर, तीन की मौत, सात घायल

ओवरटेक के प्रयास में स्विफ्ट कार ने टेंपो में मारी टक्कर, तीन की मौत, सात घायल

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलसिया गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब स्विफ्ट कार चालक ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई हादसे में प्रमिला (51) पत्नी स्वर्गीय राजनाथ चौहान निवासी मकसुदिया और दिनेश (45) पुत्र पतिराज हरिजन निवासी नियाउज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अंतर्ध्यानी (60) पत्नी रामलवटन गौड़ निवासी करौजा ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

दुर्घटना में मो. अतहर (19), मो. उमैर (17), यूसुफ (19), शादान (17), मुस्तकीन (23) और मो. अशरफ (38) सहित सात लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि टेंपो में पांच लोग सवार थे, जिनमें तीन की मौत हो गई और दो घायल हुए। वहीं स्विफ्ट कार में चालक समेत चार लोग सवार थे, जो दुर्घटना में घायल हो गए सूचना मिलते ही अंबारी पुलिस चौकी प्रभारी सतेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद फूलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की।

हादसे ने मृतकों के परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। प्रमिला के पति की दो वर्ष पूर्व कैंसर से मौत हो चुकी थी। उनके परिवार में दो बेटे योगेंद्र (20), नागेंद्र (18) और दो बेटियां करीना (17), रबीना (16) हैं। मां की मौत से चारों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। वहीं, दिनेश की मौत से उनकी पत्नी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल है। दिनेश की कोई संतान नहीं थी। अंतर्ध्यानी की पांच बेटियां हैं फूलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!