Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, ICU में भर्ती

चन्दवक थाना क्षेत्र के रतनूपुर गांव की घटना, कई आरोपियों पर गंभीर आरोप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चन्दवक/जौनपुर।   चन्दवक थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनूपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतनूपुर निवासी पंकज कुमार पुत्र वीरेन्द्र कुमार ने थाना चन्दवक में दी गई तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई विशाल कुमार 18 मार्च 2026 की रात करीब 9:16 बजे खेत (पाही) पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उस पर लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

तहरीर के अनुसार, आरोपियों में गोरख पुत्र रामसागर, मोहित पुत्र गोरखनाथ, रोहित पुत्र राजकुमार (निवासी रतनूपुर), गोविन्द पुत्र रामजीत राम (निवासी उदपुर हिरावन, वाराणसी) तथा विकास पुत्र राजे (निवासी कैथोर, थाना चोलापुर, वाराणसी) शामिल हैं।

पीड़ित के अनुसार, जब वह अपने भाई को बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों की जान बचाई।

हमले में विशाल कुमार के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वह बेहोश हो गया। परिजन उसे तुरंत वाराणसी के हरहुआ स्थित द हेल्थ सिटी अस्पताल ले गए, जहां उसे ICU में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना चन्दवक पहुंचकर मामले की सूचना दी और आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

थाना चन्दवक पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीरके आधार पर 6 आरोपीयो पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!