
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत/जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के मटियारी गांव में 21 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कपड़े के सहारे लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान आशुतोष गिरी (21 वर्ष) पुत्र ओमशरण गिरी निवासी मटियारी के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, आशुतोष अपने बड़े भाई को रेलवे स्टेशन छोड़ने के बाद घर लौटा था। घर पहुंचने पर वह अपने कमरे में चला गया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। रात करीब 9 बजे जब परिजन उसे बुलाने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजनों ने खिड़की से देखा, जहां युवक का शव कपड़े के सहारे लटका हुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।




