Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

झमका गांव में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

झमका गांव में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता: अर्पिता
केराकत / जौनपुर।  केराकत तहसील क्षेत्र अंतर्गत झमका गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 18 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ मिला। घटना मंगलवार शाम लगभग 7 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है।
मृतक की पहचान आदित्य राजभर (18 वर्ष), पुत्र अनिल राजभर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के पास नहर किनारे पेड़ से उसका शव लटका हुआ देखा गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में आदित्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!