Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

कचगांव नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था की सराहना, डीएम ने किया नए कार्यालय भवन का निरीक्षण

अधूरे कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश, सफाई कर्मियों से संवाद कर बढ़ाया मनोबल

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

 जौनपुर।   जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने रविवार दोपहर नगर पंचायत कचगांव के माधोपट्टी स्थित नव निर्मित कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया और पाया कि कार्यालय परिसर का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है।

हालांकि कुछ कार्य अभी अधूरे पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीआरओ अजय अम्बष्ठ के साथ वार्डों में चल रही साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।

सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नगर पंचायत चेयरमैन फिरोज अहमद खान, अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ सहित सफाई कर्मियों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर सीआरओ अजय अम्बष्ठ, चेयरमैन फिरोज अहमद खान, ईओ चंदन सिंह गौड़, परवेज अहमद खान, लिपिक आसिफ खान, दिवाकर उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!