Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौ-तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

खुटहन थाना क्षेत्र में देर रात हुई मुठभेड़, दो आरोपी फरार — तलाश जारी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खुटहन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देर रात हुई मुठभेड़ में एक शातिर गौ-तस्कर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, खुटहन चौराहे पर सघन चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि रसूलपुर स्थित रामअधार इंटर कॉलेज के पास जंगल क्षेत्र में कुछ गौ-तस्कर छुट्टा गोवंशी पशुओं को पकड़कर वध हेतु ले जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की।

घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा बार-बार आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी देने के बावजूद फायरिंग जारी रही। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा हेतु फायर किया, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।

घायल आरोपी की पहचान हसनैन उर्फ गज्जू (34 वर्ष) निवासी जौनपुर के रूप में हुई है, जिसे पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

मौके से पुलिस ने .315 बोर का देशी तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक नाजायज चाकू, रस्सी और एक मोटरसाइकिल (UP 62 BU 7909) बरामद की है।

मुठभेड़ के दौरान फरार हुए आरोपियों की पहचान इकबाल उर्फ गज्जू और आशिक के रूप में हुई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!