
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी। के थाना राजातालाब पुलिस ने गैर जमानती वारंट (NBW) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस टीम ने मा० न्यायालय स्पेशल जज, स्पेशल केस वाराणसी द्वारा जारी NBW के अनुपालन में दबिश देकर आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विनय कुमार यादव उर्फ मुलायम पुत्र जयंती यादव निवासी ग्राम टड़िया, थाना राजातालाब, वाराणसी के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफमुकदमा अपराध संख्या 710/2016धारा 411, 413, 414, 420, 467, 468 भा.दं.वि.तथा मुकदमा अपराध संख्या 712/2016धारा 3/25 आर्म्स एक्टके तहत मामला दर्ज है राजातालाब पुलिस ने आरोपी को ग्राम टड़िया क्षेत्र से गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




