Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

घरेलू विवाद से नाराज मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला

घरेलू विवाद से नाराज मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

वाराणसी।  रोहनिया थाना क्षेत्र के माधोपुर इलाके में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घरेलू विवाद से नाराज एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब 45 मिनट तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
जानकारी के मुताबिक मुड़ादेव गांव निवासी अंजली का अपने पति अजीत से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद नाराज होकर वह घर से निकल गई और कुछ देर बाद माधोपुर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ने लगी।
शुरुआत में लोगों को लगा कि महिला थोड़ी देर में नीचे उतर आएगी, लेकिन वह लगातार ऊपर चढ़ती चली गई और टावर के काफी ऊंचे हिस्से तक पहुंच गई। यह देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टावर पर पहुंचने के बाद महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। वह नीचे खड़े लोगों को अपने परिवार और पति से चल रहे विवाद के बारे में बताती रही। कई लोग उसे समझाने का प्रयास करते रहे, जबकि कुछ लोग मोबाइल फोन से वीडियो बनाते नजर आए।
सूचना मिलते ही रोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को शांत कराने की कोशिश शुरू की। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद महिला नीचे उतरने को तैयार हुई।
महिला के सुरक्षित नीचे आते ही वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने महिला को परिजनों के साथ घर भेज दिया। बताया जा रहा है कि अंजली और अजीत ने प्रेम विवाह किया था और पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते महिला को नीचे नहीं उतारा जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद पूरे इलाके में दिनभर इस मामले की चर्चा होती रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!