Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशकेराकतजौनपुर

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर युवक ने किया शादी से इनकार

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर युवक ने किया शादी से इनकार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

 केराकत  /जौनपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर युवती के साथ वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। मामला तब उजागर हुआ जब युवती के गर्भवती होने की जानकारी परिवार को मिली। पीड़िता के पिता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

केराकत कोतवाली क्षेत्र की सरकी चौकी अंतर्गत एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पिता को पता चला कि उसकी अविवाहित पुत्री गर्भवती है। जानकारी मिलते ही परिवार के होश उड़ गए और पिता बेटी को साथ लेकर सीधे कोतवाली पहुंचा।

 

पीड़िता के पिता का आरोप है कि पड़ोसी गांव का एक युवक शादी का झांसा देकर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाता रहा और वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोप है कि जब युवती गर्भवती हो गई तो युवक ने शादी से साफ इनकार कर दिया।

इतना ही नहीं, पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी ने गर्भपात कराने का दबाव बनाया और विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!