Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, कई घंटे की तलाश के बाद मिला शव

तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, कई घंटे की तलाश के बाद मिला शव

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव में शुक्रवार सुबह तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक बितानू की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया, जबकि शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया जानकारी के अनुसार बितानू सुबह शौच के लिए तालाब की ओर गया था। बताया जा रहा है कि तालाब के किनारे अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथ मौजूद साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली घटना की सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से तालाब में युवक की तलाश शुरू की गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद जमालपुर फायर ब्रिगेड की टीम ने युवक का शव बरामद कर लिया।

ग्रामीणों के मुताबिक युवक को मिर्गी की बीमारी थी। आशंका जताई जा रही है कि दौरा पड़ने के कारण वह तालाब में गिर गया होगा। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!