Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

पुरानी रंजिश में मारपीट, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लाठी-डंडों से हमला कर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चन्दवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र के बरेछावीर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरेछावीर निवासी लूटावन निषाद पुत्र स्वर्गीय तिलकधारी निषाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 19 जून 2026 को शाम लगभग 4 बजे गांव के ही इन्द्रजीत निषाद एवं बाकेलाल निषाद ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में उन्हें चोटें आईं पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी भी देते हुए चले गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!