
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार 22 वर्षीय किशन यादव घायल हो गया जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के केवटाबीर निवासी किशन यादव पड़ोस की परिचित शिवानी के साथ बाइक से मोहनसराय से अखरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान बगल से गुजर रही दूसरी बाइक से टक्कर लगने के कारण दोनों सड़क पर गिर पड़े। किशन सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया, जबकि शिवानी सड़क के बीच में जा गिरी। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया सूचना पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा और युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शिवानी तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी तथा कक्षा 11 की छात्रा थी।




