जौनपुरयूपी

तेज रफ्तार पिकअप ने ली चार वर्षीय मासूम की जान, बिस्किट-टॉफी लेकर लौट रही बच्ची को कुचला!

तेज रफ्तार पिकअप ने ली चार वर्षीय मासूम की जान, बिस्किट-टॉफी लेकर लौट रही बच्ची को कुचला!

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। जिले के खम्हौरा गांव में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। घर के पास दुकान से बिस्किट-टॉफी लेकर लौट रही बच्ची को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया जानकारी के अनुसार, खम्हौरा निवासी नीरज गौतम की चार वर्षीय पुत्री मानवी दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान भकुरा मोड़ से जंगीपुर खुर्द की ओर जा रही टेंट का सामान लदी पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन बाइक से जिला अस्पताल ले पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, खम्हौरा निवासी नीरज गौतम की चार वर्षीय पुत्री मानवी दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान भकुरा मोड़ से जंगीपुर खुर्द की ओर जा रही टेंट का सामान लदी पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन बाइक से जिला अस्पताल ले पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया बताया जाता है कि पिकअप चालक भी बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचा था, लेकिन मौत की खबर मिलते ही वहां से फरार हो गया। वह अपना वाहन घटनास्थल पर ही छोड़ गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ जुटने पर तनाव की आशंका को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति संभाली मानवी दो भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। मासूम की मौत से मां पूजा सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!