
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। तिलवारी गांव निवासी नीरव सिंह की हत्या से शोकाकुल परिवार से मिलने बुधवार को बदलापुर के पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे उर्फ ‘बाबा’ पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया इस दौरान पूर्व विधायक ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि नीरव सिंह की असमय मौत परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और हरसंभव सहयोग किया जाएगा पूर्व विधायक ने प्रशासन से हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने तथा घटना में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उचित कदम उठाने की भी अपील की।




