
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत/जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के तरियारी गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर आभूषण समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। शीला खैरवार पत्नी संजय खैरवार के अनुसार, वह खाना खाने के बाद घर में सो गई थीं। आधी रात के बाद चोर घर के पीछे से अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए सोमवार सुबह नींद खुलने पर घर का सामान बिखरा मिला। घर के पीछे टूटा बक्सा पड़ा था। जांच करने पर दो पायल, चार बिछिया, लॉकेट, झुमका, हाफ करधनी, ताली-पिन समेत अन्य सामान गायब मिला। पीड़िता ने चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई है सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है।




