Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जलालपुरजौनपुरयूपी

अपहरण के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

अपहरण के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  जलालपुर पुलिस ने अपहरण से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने पुलिस टीम के साथ 20 सितंबर 2026 को दरवेशपुर अंडरपास पुलिया के पास से विक्की उर्फ अर्जुन सोनकर पुत्र रामसूरत, निवासी लालपुर, थाना जलालपुर, जौनपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मु0अ0सं0 419/26, धारा 137(2) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट में वांछित था। आरोपी के खिलाफ जलालपुर थाने में एक अन्य मुकदमा भी दर्ज बताया गया है, जिसमें धारा 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस शामिल हैं गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार, आरक्षी कृष्णानंद गौड़ और आरक्षी सुनील गुप्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!