
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने अपहरण से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम गौतम पुत्र बलिराज गौतम, निवासी अजोरपुर, थाना केराकत, जौनपुर के रूप में हुई है पुलिस ने बताया कि आरोपी थाना गौराबादशाहपुर में दर्ज मु0अ0सं0 042/26, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित था। अपराध की रोकथाम एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने 21 सितंबर 2026 को उसे गिरफ्तार किया पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।




