Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद, महिला ने लगाया गाली-गलौज और धमकी का आरोप

गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद, महिला ने लगाया गाली-गलौज और धमकी का आरोप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में जमीन पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। महिला ने दो लोगों पर गाली-गलौज करने, उसकी गाड़ी का शीशा तोड़कर क्षतिग्रस्त करने और गाड़ी को गड्ढे में धकेलने का आरोप लगाया है महिला की शिकायत के अनुसार, गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के दौरान राधेश्याम पाण्डेय और अमित पाण्डेय ने उसके साथ कथित रूप से अभद्रता की। आरोप है कि दोनों ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और उसे गड्ढे में धकेल दिया। महिला ने दोबारा वहां गाड़ी खड़ी करने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है घटना के बाद महिला डर के चलते घर चली गई। बाद में उसने थाना चंदवक पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!