
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी। नाबालिग लड़की को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर उस पर शादी का दबाव बनाने और छेड़छाड़ करने के आरोपी युवक को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत मिलते ही पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया और कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी लगातार नाबालिग लड़की पर शादी करने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर वह उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा था तथा अनुचित व्यवहार कर रहा था। मामले से परेशान पीड़िता और उसके परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद रामनगर थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और महज 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या दबाव बनाने की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




