
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत/जौनपुर। चौरा गांव स्थित गेस्ट हाउस में फाइबर शीट तोड़ने का मामला सामने आया है। संचालक पवन कुमार मौर्य ने दो लोगों पर तोड़फोड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भैरोभानपुर व नोमटिया महादेवा गांव के दो लोगों की पहचान होने की बात कही गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




