Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

चंदवक चौराहे पर ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल

चंदवक चौराहे पर ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर। चंदवक चौराहे पर गाजीपुर मार्ग पर ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में हरिदासीपुर निवासी रवि प्रजापति पुत्र संजय प्रजापति घायल हुए हैं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी बीरीबारी पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है वहीं, हादसे के बाद चंदवक चौराहे की यातायात व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि चौराहे के आसपास ऑटो खड़े होने से यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार विभाग से चौराहे की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराने और ऑटो के खड़े होने की व्यवस्था को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!