
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के बलुआ बरइछ गांव में गोमती नदी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नदी में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची चंदवक पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की मृतक की पहचान 18 वर्षीय सलमान पुत्र मेहंदी, निवासी उदयचंद्रपुर, थाना केराकत, जौनपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सलमान दो दिन पहले घर से निकला था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर केराकत कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
परिजनों ने बताया कि सलमान कुछ समय पूर्व एक किशोरी को भगा ले जाने के मामले में जेल गया था और हाल ही में जेल से बाहर आया था फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना—इनमें से किसी भी संभावना की पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।




