जौनपुरयूपी

गड्ढे से बचने के प्रयास में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, एक की मौत, तीन गंभीर

गड्ढे से बचने के प्रयास में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, एक की मौत, तीन गंभीर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में सड़क पर बने गड्ढे से बचने के प्रयास में दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में 40 वर्षीय राजीव कुमार उपाध्याय की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार जमुनीपुर गांव के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर बने गड्ढे से बचने के प्रयास में दोनों बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, उपचार के दौरान राजीव कुमार उपाध्याय की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!