Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जलालपुरजौनपुरयूपी

त्रिलोचन महादेव मंदिर के पास बेकाबू कार का कहर, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी

पांच श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर, 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध त्रिलोचन महादेव मंदिर के समीप सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं की भीड़ में जा घुसी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सावन व धार्मिक आस्था के चलते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे खड़े श्रद्धालुओं को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही जलालपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल अरविंद राजभर (32) निवासी कोड़री को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

हादसे में घायल अन्य लोगों में प्रमोद कुमार (32) निवासी गढ़ कोड़री, विशाल मिश्रा (26) निवासी बराई, आयुष सिंह (21) और अंजली पटेल (14) निवासी फूलपुर, वाराणसी शामिल हैं।

घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। हादसे के चलते कुछ समय तक मंदिर मार्ग पर यातायात बाधित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!