Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

अधिवक्ता की भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग

अधिवक्ता की भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। अधिवक्ता की भूमि पर जबरन कब्जे के प्रयास और बाउंड्रीवाल तोड़े जाने के आरोप को लेकर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की ज्ञापन के अनुसार, मोहल्ला ईशापुर निवासी अधिवक्ता सागर वर्मा की भूमि मौजा केरारकोट, परगना हवेली, तहसील व जनपद जौनपुर में स्थित है। भूमि संबंधी मामला दीवानी न्यायालय में वाद संख्या 1150/2006 के रूप में विचाराधीन था। अधिवक्ताओं के मुताबिक, 18 मई 2026 को न्यायालय द्वारा उनके पक्ष में आदेश पारित किया गया था आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा भूमि पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि 24 सितंबर की रात करीब दो बजे कुछ लोगों ने कथित रूप से भूमि की बाउंड्रीवाल तोड़ दी। विरोध करने पर अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

अधिवक्ताओं का कहना है कि घटना के संबंध में शहर कोतवाली में शिकायत दिए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप की मांग की। अधिवक्ताओं ने भूमि संबंधी दस्तावेजों और न्यायालय के आदेश के आधार पर जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की प्रतिनिधिमंडल में संजय गुप्ता, आनंद देव तिवारी, आशीष शुक्ला, शैलेन्द्र पाल, राम देवल यादव, सैय्याद जैगम जैदी इमरान, मासूम शाह, सूरज सेठ, दीपक यादव, मनीष यादव, शिवराज यादव, कुलदीप यादव, मोनू यादव, अंकित यादव समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!