
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के पास टवेरा गली स्थित एक होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान होटल से 3 पुरुष और 4 महिलाओं को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया गया।
एसीपी चेतगंज शुभम जैन और सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने की बात कही है। कार्रवाई के दौरान होटल को सीज कर दिया गया और पूरी कार्रवाई की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।




