जौनपुरयूपी

32 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई PET-2026 परीक्षा

32 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई PET-2026 परीक्षा

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। जनपद में रविवार को प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 कुल 32 केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए 87,696 अभ्यर्थियों की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने टीडी इंटर कॉलेज और जनक कुमारी इंटर कॉलेज स्थित केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए 32 केंद्र व्यवस्थापक और 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक, सीडीओ नरेंद्र बहादुर सिंह, सीआरओ अजय अम्बष्ट, एडीएम परमानंद झा और एएसपी ग्रामीण आतिश सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों पर निगरानी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!