
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। सुजानगंज राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ इंस्टाग्राम पर कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सुजानगंज पुलिस ने 19 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर को सांसद की मीडिया टीम के प्रतिनिधि अंजनी तिवारी उर्फ पंकज ने शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।




