यूपीवाराणसी

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को 100 मीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत

हादसे में शरीर से अलग हुआ पैर, साथी युवक घायल; आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गौर गांव (बंगलाचट्टी) के पास बुधवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर प्रयागराज की ओर फरार हो गया जानकारी के अनुसार, भदोही जिले के बाबूसराय निवासी ओमप्रकाश बिंद (42) अपने साथी अखिलेश कुमार निवासी बैंदा खास, भदोही के साथ वाराणसी से घर लौट रहे थे। दोनों दीवारों पर वॉलपेपर लगाने का काम करते थे। बुधवार देर रात गौर गांव के पास वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर दूर जा गिरी, जबकि ओमप्रकाश डंपर में फंस गए। डंपर उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया। इस दौरान उनका एक पैर शरीर से अलग होकर करीब 50 मीटर दूर जा गिरा। हादसे में ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इससे करीब 40 मिनट तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!