
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक ने आज जिला कारागार जौनपुर का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने कारागार के अंदर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान बंदी गृह, बैरक समेत जेल परिसर की अन्य व्यवस्थाओं की सघन जांच की गई। कैदियों की सुरक्षा, निगरानी व्यवस्था और अनुशासन को लेकर अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जेल के भीतर सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जा सकता।
प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि जेल के अंदर भी सुरक्षा, अनुशासन और व्यवस्था सर्वोपरि है, और इसमें किसी भी प्रकार की चूक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।




