Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा ने 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा,

मांगें पूरी न होने पर हड़ताल की चेतावनी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर.  आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्री परिषद पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम 10 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

जिला अध्यक्ष मीना देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं एकत्रित हुईं और अपनी जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में कई जनकल्याणकारी और ऐतिहासिक योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिनका लाभ आमजन तक पहुंच रहा है।

हालांकि, इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में अहम भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को अब भी अपने मूल अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। संगठन ने प्रशासन को बताया कि पूर्व में सरकार को 30 अप्रैल तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने का समय दिया गया था, लेकिन तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।

इससे कार्यकर्ताओं में निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी 10 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!