
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। जनपद जौनपुर में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले तीन पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने सेवानिवृत्त कर्मियों को अंगवस्त्र, उपहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को जनपद जौनपुर से अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन के साथ कार्य करते हुए कुल 03 पुलिसकर्मी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इनमें उपनिरीक्षक प्रेमशंकर द्विवेदी
मुख्य आरक्षी चालक दिवान मुजतबा खांकर्मशाला कर्मचारी सुरेश कुमार मिश्र शामिल हैं।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों द्वारा अपने सेवाकाल में विभाग के प्रति जो समर्पण एवं अनुशासन प्रदर्शित किया गया है, वह अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के आगामी जीवन को सुखमय, स्वस्थ एवं समृद्ध होने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।



