Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशचंदवकजौनपुर

लद्दाख बॉर्डर पर तैनात फौजी की मां को कट्टा दिखाकर धमकी, दो पर एफआईआर

लद्दाख बॉर्डर पर तैनात फौजी की मां को कट्टा दिखाकर धमकी, दो पर एफआईआर

 

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

चंदवक। जौनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में दबंगों द्वारा भारतीय थल सेना में तैनात एक फौजी की मां को अवैध असलहा दिखाकर धमकी देने और गाली-गलौज करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रामगढ़ गांव निवासी अमित मिश्रा भारतीय थल सेना में पिछले लगभग 23 वर्षों से सेवारत हैं और वर्तमान में लद्दाख में चीन बॉर्डर पर तैनात हैं। उनकी माता आशा मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में बताया कि उनके पति का देहांत हो चुका है और बेटा देश की सुरक्षा में सीमा पर तैनात है, जबकि वह गांव में अकेली रहती हैं।

पीड़िता का आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर पड़ोसी संजय पाण्डेय और अवधेश पाण्डेय जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आशा मिश्रा के अनुसार बीते शुक्रवार को आरोपी अपने परिवार के साथ उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर संजय पाण्डेय ने अवैध कट्टा निकालकर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी आए दिन उनके दरवाजे पर खड़े होकर गाली-गलौज करते हैं और डर का माहौल बनाकर जमीन हड़पना चाहते हैं। एक ओर बेटा देश की सीमाओं की रक्षा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर उसकी मां गांव में दबंगों की धमकियों से भयभीत है।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!