उत्तर प्रदेशचंदवकजौनपुर
गोदाम का ताला तोड़कर किराना सामान की चोरी
गोदाम का ताला तोड़कर किराना सामान की चोरी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
चन्दवक /जौनपुर
स्थानीय थाना के पतरही चौकी क्षेत्र के बीरी बारी बाजार में चोरों ने एक गोदाम का ताला तोड़कर हजारो रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश जायसवाल पुत्र नारायण जायसवाल की परचून की दुकान बीरी बारी बाजार में स्थित है। दुकानदार अपने सामान पास के गोदाम में रखता था। बीती रात अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर उसमें रखे दाल, चीनी, मटर, चना और चावल की बोरियां उठा ले गए।
पीड़ित दुकानदार के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत हजारो रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
पीड़ित ने पतरहीं चौकी पर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।




