चोरी का आरोप लगाकर महिला से दुष्कर्म के मामले में डाॅक्टर समेत तीन पर केस दर्ज*
चोरी का आरोप लगाकर महिला से दुष्कर्म के मामले में डाॅक्टर समेत तीन पर केस दर्ज*

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के एक निजी हॉस्पिटल के डाॅक्टर समेत तीन लोगों पर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोप है कि महिला को पहले काम के बहाने बुलाया फिर चोरी का आरोप लगाकर दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया गया। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एक गांव निवासी महिला ने बदलापुर पुलिस को देते हुए आरोप लगाया कि वह निजी हॉस्पिटल में काम करती है। महिला का आरोप कि 4 फरवरी को अस्पताल के डाॅक्ठर संतोष यादव ने दो अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उसे काम के बहाने अपने घर बुलाया। महिला ने बताया कि घर बुलाने के बाद उस पर चोरी का आरोप लगाया गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़ित महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर डाॅक्टर समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



