Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आई कक्षा 6 की छात्रा की तीसरे दिन ट्रॉमा सेंटर में मौत

सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आई कक्षा 6 की छात्रा की तीसरे दिन ट्रॉमा सेंटर में मौत

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर/जलालपुर।  वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार करना एक 11 वर्षीय मासूम छात्रा के लिए जानलेवा साबित हुआ। जलालपुर थाना क्षेत्र के बाकराबाद बाजार के पास मंगलवार को सड़क पार करते समय कक्षा 6 की छात्रा अनुष्का प्रजापति (11) पुत्री अरविंद प्रजापति, तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। तीन दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद गुरुवार को वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के तुरंत बाद परिजन घायल अनुष्का को जलालपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।
अनुष्का अपने परिवार की तीन बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर की संतान थी। उसके पिता अरविंद प्रजापति मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि मां सुमन भी मजदूरी कर घर चलाने में सहयोग करती हैं। मासूम बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अनुष्का की मौत की खबर पूरे बाकराबाद गांव और आसपास के क्षेत्र में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!