Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

छात्र पुलिस अनुभवात्मक शिक्षा (SPEL) कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने किया थाना बक्शा का भ्रमण

छात्र पुलिस अनुभवात्मक शिक्षा (SPEL) कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने किया थाना बक्शा का भ्रमण

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंशियल लर्निंग (SPEL) कार्यक्रम के तृतीय चरण के अंतर्गत जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पुलिस कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने के लिए थाना बक्शा का शैक्षिक भ्रमण किया।

कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह के कुशल निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी (SPEL) गोल्डी गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनपदीय नोडल अधिकारी (NSS) डॉ. सोमारु राम प्रजापति द्वारा नामित पाँच प्रमुख महाविद्यालयों के स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।

 भ्रमण की मुख्य झलकियाँ प्रतिभागी संस्थान:

समरजीत पी.जी. कॉलेज, धर्मा देवी पी.जी. कॉलेज, माँ गुजराती पी.जी. कॉलेज, विद्याधर तिवारी पी.जी. कॉलेज एवं सल्तनत बहादुर पी.जी. कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

पुलिस-पब्लिक संवाद:

थानाध्यक्ष बक्शा श्री विक्रम लक्ष्मण सिंह एवं उपनिरीक्षक परमानन्द त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को कानून-व्यवस्था, हेल्पलाइन नंबर, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा तथा एफआईआर पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। छात्रों ने पुलिस कार्यशैली को समझते हुए विभिन्न प्रश्न भी पूछे, जिनका अधिकारियों ने संतोषजनक उत्तर दिया।

  सामाजिक सरोकार:

विद्यार्थियों को वृद्धाश्रम, अनाथालय, महिला आश्रम, किशोर गृह और नशा उन्मूलन केंद्रों की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया, जिससे उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।

मिशन शक्ति के तहत जागरूकता:

छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जागरूकता, नैतिकता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है, जिससे समाज और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।

इस अवसर पर डॉ. प्रतीक रघुवंशी, श्री मनोज कुमार यादव, श्री अभिषेक कुमार कौशिक, हे.का. सत्यपाल, का. राजन कुमार एवं का. मंजय सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!