Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: जौनपुर ने लिया हरियाली का संकल्प

जिले में 60.73 लाख पौधरोपण का लक्ष्य, करंजाकला के काफरपुर में हुआ मुख्य कार्यक्रम

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत रविवार को सामाजिक वानिकी प्रभाग की ओर से जिलेभर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम विकास खंड करंजाकला के ग्राम काफरपुर में आयोजित हुआ, जहां राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंशु’ और जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और आमजन को पौधों का वितरण किया। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बताया कि वर्ष 2026 में जनपद जौनपुर में कुल 60 लाख 73 हजार 400 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर 1001 पौधों का रोपण किया गया।

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल भी जरूरी है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसे संरक्षित करने का संकल्प ले कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। अभियान के माध्यम से जिले में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!