Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

वाराणसी: मिर्जामुराद में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

फूल-माला बेचकर करता था परिवार का भरण-पोषण, घटना से घर में मचा कोहराम

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी। जनपद के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत गौर गांव में सोमवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौर गांव निवासी राकेश उर्फ पप्पू सैनी (45) पुत्र स्वर्गीय बाबा सैनी पारिवारिक कलह से परेशान चल रहे थे। सोमवार की सुबह उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।

घटना की जानकारी उस समय हुई जब उनकी छोटी पुत्री ने काफी देर तक दरवाजा बंद देखा। संदेह होने पर वह कमरे के अंदर पहुंची तो पिता को फांसी के फंदे से लटका देख चीख पड़ी। उसकी आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि मृतक फूल-माला बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!