Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

हाईस्कूल छात्रा की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज

कोचिंग जाते समय हादसा, मौके पर गई थी जान 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।    बक्शा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हाईस्कूल छात्रा रौनक गौतम की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई मृतका के पिता रामप्रसाद गौतम की तहरीर पर की गई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे रौनक गौतम अपने ननिहाल दक्षिणपट्टी से कोचिंग के लिए धनियामऊ जा रही थीं। इसी दौरान सरायरुख्खू स्थित नेशनल हाईवे-731 पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर बक्शा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस अब दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। मृतका के पिता रामप्रसाद गौतम, निवासी उमरीकला थाना महराजगंज, ने बक्शा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री रौनक गौतम दक्षिणपट्टी गांव स्थित अपने मामा संतोष गौतम के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी और हाईस्कूल की छात्रा थी। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!