Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

नक्खी घाट पर युवक के नदी में कूदने की आशंका,

साइकिल और जूते बरामद

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी। वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना पुल चौकी के नक्खी घाट पर सोमवार को एक युवक के नदी में छलांग लगाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार पीआरबी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दनियालपुर निवासी सूरज राजभर (20) पुत्र चंद्रबली राजभर ने नदी में छलांग लगा दी है। हालांकि किसी प्रत्यक्षदर्शी ने युवक को नदी में कूदते हुए नहीं देखा। मौके से युवक की साइकिल और जूते बरामद हुए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह नदी में उतरा हो सकता है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। युवक के पिता ने बताया कि सूरज पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और उसका इलाज भोजूबीर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा था।

फिलहाल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन जारी है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!