
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। जनपद केचंदवक थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव, थाना चन्दवक क्षेत्र में पड़ोसी विवाद ने तूल पकड़ लिया है। गांव निवासी अनिता देवी पत्नी मुनीब नाविक ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज, मारपीट की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़िता के अनुसार, पड़ोस में रहने वाली सालू देवी पत्नी राकेश नाविक पुरानी मड़ई की दीवार पर मिट्टी पाट रही थीं। जब अनिता देवी ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि सालू देवी की ननद नैना, मीतू देवी पत्नी विकास, विकास नाविक पुत्र स्व. राजमन और धनंजय नाविक पुत्र राजमन मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए मारने के लिए दौड़ पड़े।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त लोग रात में उनकी दीवार पर पेशाब करते हैं और विरोध करने पर धमकाते हैं। घटना के दौरान महिला ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने पर दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि विकास और धनंजय ने कथित तौर पर होली पर मड़ई फूंक देने और जान से मारने की धमकी दी।
फिलहाल पुलिस मामले मैं मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।




