Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

भीटा भूमि पर बड़ी कार्रवाई: 6 जेसीबी मशीनें सीज, मचा हड़कंप

भीटा भूमि पर बड़ी कार्रवाई: 6 जेसीबी मशीनें सीज, मचा हड़कंप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

 जौनपुर।  मछलीशहर स्थानीय नगर में कोतवाली कार्यालय के ठीक सामने शुक्रवार देर रात प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भीटा खाते की भूमि को समतल कर रही छह जेसीबी मशीनों को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि स्थिति यथावत बनी रहे। जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर काम को रुकवाया और सभी मशीनों को कब्जे में लेकर कोतवाली परिसर में खड़ा करा दिया। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल ने आरोप लगाया है कि उक्त भूमि को कुछ भू-माफियाओं द्वारा जेसीबी लगाकर समतल किया जा रहा था और उसकी प्रकृति (नवैयत) बदलने की कोशिश की जा रही थी। उनका कहना है कि वर्ष 2016 में तत्कालीन उपजिलाधिकारी विजय बहादुर सिंह द्वारा इस भूमि को भीटा खाते में शामिल करने का आदेश पारित किया गया था, इसके बावजूद मौके पर भूमि अभी भी भीटा स्वरूप में मौजूद थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तहसील के कुछ राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से भूमि की प्रकृति बदलने का प्रयास किया गया, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद सीआरओ के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि “सभी जेसीबी मशीनों को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।” वहीं प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्य रोककर सभी मशीनों को सीज कर कोतवाली में खड़ा करा दिया गया। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!